जगदलपुर 22 अक्टूबर 2020वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बस्तर जिले में ई-प्लेटफार्म के माध्यम से ई-मेगा कैम्प का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इस वर्ष ई-मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले में ई-मेगा कैम्प का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
श्री बलराम कुमार देवांगन ने जिले में ई-मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आज 22 अक्टूबर को कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखो को आम जनता को अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तथा जानकारी प्रदान करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का एवं विभाग प्रमुखगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने ई-मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने उप संचालक समाजकल्याण विभाग को ई-मेगा कैम्प में दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण के अलावा उन्हें विभाग के अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी तरह अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु हितग्राहियों चयन हेतु शीघ्र बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग को कैम्प स्थल पर दवाईयों एवं मच्छरदानी का वितरण के अलावा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला व्यपार एवं उद्योग, शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी विकास, खाद्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी विभाग प्रमुखो को अपनी तैयारियां सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा हेतु 29 अक्टूबर को बैठक आयोजित करने की जानकारी भी दी।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन ने ई-मेगा कैम्प के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखो को ई-मेगा कैम्प के लिए अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की समरी भी तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी तथा कोरोना वायरस के बचाव के उपायों का शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

