🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज

On: October 22, 2020 1:19 PM

जगदलपुर 22 अक्टूबर2020
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी )  नगरनार थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने फरार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि गुमडेल निवासी दिव्य कुमार पांडेय (12) घर से कुछ ही दूरी पर बने सीसी सड़क में सायकल चला रहा था। इसी दौरान दिव्य विपरीत दिशा से आ रहे रेत से भरा एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस घटना में दिव्य बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल बच्चे को अस्पताल लेकर जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। वहीं बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश में जुट गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment