बरगंवा सहित विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ सम्मेलन संपन्न.
अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र सबसे बडी तथा विचारधारा आधारित राजनैतिक पार्टी है। हम सबको इसका गर्व है कि हम सभी एक ऐसी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल के कार्यकर्ता हैं , जो देश को एकजुटता के साथ मजबूत बनाते हुए उसे विकास के मार्ग पर सतत् गतिमान बनाए हुए है।
21 अक्टूबर, बुधवार को बरगंवा में बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार म प्र शासन के पूर्व मंत्री तथा उप चुनाव अनूपपुर के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किये।
उप चुनाव मीडिया प्रभारी तथा नमो एप से संभागीय संयोजक मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय , वरिष्ठ नेता इंद्र जीत छाबडा, सतीश तिवारी, राकेश पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में ग्राम पंचायत बरगवां के पोलिंग क्रमांक 4,5, के बूथ सम्मलेन को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि म प्र में हो रहे उप चुनाव का प्रदेश के विकास पर दूरगामी असर पड़ने वाला है। कांग्रेस के झूठ ,भ्रम, बदले की कार्यवाही वाला आचरण आम जनता ने इनके पन्द्रह महीने के कार्यकाल में बखूबी देख लिया है। इस चुनाव में विजय मिलने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार को स्थिरता मिलेगी। इसलिये प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि जीत सुनिश्चित करने के लिये बूथ स्तर पर सघन संपर्क करें।
भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है। पन्द्रह वर्षों के शासन काल मे प्रदेश मे शिवराज सरकार तथा पिछले छ: वर्षों में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने विकास, सुशासन, सुरक्षा की नयी तथा बड़ी लकीर खींच दी है। हमारा दायित्व है कि भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान करने के लिये हम सभी एकजुटता से , पूरे समर्पण के साथ काम करें।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी मनोज मिश्रा,सुभाष शर्मा,रश्मि खरे,इंदु जी,सत्यनारायण सोनी जी मंडल अध्यक्ष, उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्री शुक्ला ने सोडा फैक्टरी में विवेक पांडेय के आवास पर पेज प्रभारी एवम कार्यकर्ताओं को भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील किया। अमलाई बाजार में बूथ कार्यालय का उद्घटान किया। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता सूर्य कांत निराला जी,संदीप पूरी ,रामनारायण उर्मलिया ,मीना तनवर राजू गुप्ता के अलावा काफी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

