पेंड्रा (वायरलेस न्यूज़ 21अक्टूबर 20 ) आज कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के दूरस्त ग्राम बस्तीबगरा एवं आमा गाँव के साप्ताहिक बाज़ार और गाँव की गुडी मे पहुंचकर अपने पति स्व. श्री अजीत जोगी पर लिखी आत्मकथा ‘‘सपनो का सौदागर’’ की पुस्तकें वहां उपस्थित ग्रामिणों को सप्रेम भेंट दी।
इस अवसर पर रेणु जोगी ने कहा कि स्वर्गीय जोगी जी मरवाही को अपना परिवार मानते थे और मरवाही ने भी हमेशा जोगी जी को अपने बेटे के रुप मे प्यार किया है, उनके जाने के बाद हमारा जोगी परिवार अमित-ऋचा स्वर्गीय जोगी जी के बताए रास्ते पर चलते हुए मरवाही की जनता का कमिया बनकर सेवा करते रहेंगे। जोगी जी के जाने के बाद मरवाही विधानसभा के वर्तमान चुनाव में हमारे साथ छल करके अमित जोगी और ऋचा जोगी के नामांकन को निरस्त किया गया। जिसके कारण जोगी परिवार इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पा रहा है। जिसका सीधा सा कारण जोगी और मरवाही के रिश्ते को तोडने की कोशिश करना है। लेकिन हमारे साथ जो अन्याय हुआ है, उसका न्याय मरवाही की जनता हमारे परिवार को देगी इसलिए हम सबसे बड़ी जनता की अदालत में न्याय की अपेक्षा करते है और हमें पूरा विश्वास है मरवाही की जनता हमें न्याय देगी।
स्व.जोगी जी का परिवार पूरा मरवाही है और उनके इस रिश्ते को उनका पुत्र अमित सदा ही निभायेगा, चुनाव से दूर करके वो हमे मरवाही के लोगो से दूर नही कर सकते।जोगी परिवार के साथ हूए इस छ्ल का न्याय अब मरवाही की जनता करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

