🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग : पूर्व विधायकों के काफिले का वाहन घाट में दुर्घटनाग्रस्त

On: July 27, 2021 11:11 AM

बैहार घाट में बडी दुर्घटना टली

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के साथ प्रदेश के सात- आठ पूर्व विधायकों के काफिले का एक वाहन बैहार घाट में गिर गया। वाहन घाट में पेड़ में फंसा हुआ है। जे सी बी मौके पर बुलवाई गयी और समाचार लिखे जाने तक वाहन घाट से निकाला नही जा सका है। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं है ।
मौके पर उपस्थित सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर से अमरकंटक के लिये तीन वाहनों का काफिला निकला था। किरर घाट क्षति ग्रस्त होने से मार्ग डायवर्ट किया गया है। बैहारघाट में काफिले के एक वाहन से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वह घाट में घुस गयी। गनीमत यह थी कि वह नीचे जा कर एक पेड़ मे अटक गयी। बतलाया गया है कि इस वाहन में पूर्व विधायक गौतम टेकवाल उपस्थित थे। किसी तरह की चोट किसी को भी नहीं आई है।
अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के साथ इस काफिले में पूर्व विधायक यशवंत सिंह हाडा, अरुण भीमावत, मोहन शर्मा के साथ अन्य तीन पूर्व विधायक अमरकंटक प्रवास पर जा रहे थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment