बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 27.07.21) 25.07.21 को प्रार्थी अर्जुन राम प्रजापत निवासी चूरू राजस्थान जो कि गाड़ी संख्या 08574 भगत कि कोठी -विशाखापट्नम एक्सप्रेस के D-4 कोच सीट -61 में मोड़तारोड से विशाखापट्नम तक यात्रा कर रहा था यात्रा के दौरान ट्रैन उस्लापुर स्टेशन से छूटने के पश्चात कुछ दुरी पर (इंद्रपुरी बस्ती )जब ट्रैन धीरे हुई तो आज्ञात चोर के द्वारा उसके सीट पर रखा वीवो वाई-30 कंपनी का मोबाइल कीमत 14000/- रुपये लेकर चलती ट्रैन से कूद गया |जिसके साथ प्रार्थी भी उसके पीछे ट्रैन से उतर गया | उक्त घटना कि सुचना प्राप्ति पर मण्डल सुरक्षा आयुक्त/ रेसुब बिलासपुर के निर्देशन में बिलासपुर मण्डल में गठित टीओपीबी टास्क टीम नं -01 के द्वारा तत्काल घटना स्थल पर जाकर प्रार्थी के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर के ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ को साथ लेकर प्रार्थी के द्वारा बताये हुलिए के आधार पर पातासाजी किया गया एवं मुखबिरो से समन्वय किया गया एवं प्रार्थी को दिनांक 26.07.21 जीआरपी बिलासपुर लाकर उक्त घटना के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करवाया गया | 27.07.21 मुखबिर कि सुचना के आधार पर टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर के उप निरीक्षक आर.एस. मिश्रा मातहत प्रधान आरक्षक रमेश कुमार, प्रधान आरक्षक वाई.के.पटेल, आरक्षक सत्यम सरकार, रेसुब पोस्ट बिलासपुर के आरक्षक अजय यादव एवं जीआरपी बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बिलासपुर स्टेशन में समय करीबन 05:30 बजे से गस्त चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 07/08 में एक लड़के को उक्त घटना के संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम पता रईस पात्रे पिता रामफल पात्रे, उम्र – 17 साल 11 महीना निवासी – इंद्रपुरी बस्ती थाना सिरगिट्टी जिला – बिलासपुर (छ.ग) बताया तथा चेक करने पर उसके पास से उक्त चोरी गया वीवो वाई-30 कंपनी का मोबइल बरामद हुआ पूछताछ पर उसके द्वारा स्वयं उक्त घटना को करना स्वीकार किया गया| तब उक्त अपचारी बालक को जीआरपी बिलासपुर लाया गया तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा उक्त अपचारी बालक को जीआरपी बिलासपुर द्वारा पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 43/21 दिनांक 26.07.21 धारा 379 IPC में सम्बद्ध किया गया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

