जगदलपुर 23 अक्टूबर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / पुलिस ने शुक्रवार को अवैध अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ट्रक आरजे 27 जेबी 8541 में सवार होकर संदिग्ध सामान लेकर ओडिशा की तरफ से जगदलपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने धनपुंजी नाका के पास नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने ओडिशा की तरफ से आ रहे एक ट्रक आरजे 27 जेबी 8541 को रोका।
रोकने के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने ट्रक के पीछे में से लगभग 100 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है। गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी योगेश शर्मा (40) निवासी राजस्थान और फिनुमल पानी (38) निवासी ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

