रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 30 जुलाई2021) भारतीय डाक विभाग सदैव से ही अपने ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवायें प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है फिर भी कई बार कुछ कारणवश डाक सेवाओं में कमियां रह जाती है, जिसकी विभाग को शिकायतें मिलती रहती है। जिनका त्वरित निपटान करने का प्रयास किया जाता है साथ ही शिकायतों के निपटान हेतु डाक अदालत का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा 20 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर, पंजाब नेशनल बैंक के पास, अनाथालय रोड रायगढ़ में वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा इत्यादि में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इच्छुक उपभोक्ता डाक सेवा से संबंधित अपनी शिकायत पूर्ण विवरण (शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर)के साथ अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग रायगढ़, अनाथालय रोड, रायगढ़ को 13 अगस्त 2021 या उससे पहले भेज सकते है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

