रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़30 जुलाई2021) सारंगढ़ की सुरभि महिला स्व-सहायता समूह ने प्रिंटिंग प्रेस का काम कर अपनी अलग पहचान बनायी है। अब उनके काम का दायरा बढऩे जा रहा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल और प्रोत्साहन से समूह ने प्रिंटिंग के लिए 22 लाख की मशीन खरीदी है। यह काफी एडवांस मशीन है। इस मशीन से समूह की महिलाएं अब चाकलेट के रैपर से कंपोस्ट के लिए बोरियां तक तैयार करेंगी। कलेक्टर भीम सिंह ने गोडम पहुंचकर मशीन इंस्टालेशन का जायजा लिया और मशीन की औपचारिक शुरूआत की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।
समूह ने उनके तैयार प्रिंटिंग मटेरियल अन्य उत्पादों के बारे में बताया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विभिन्न ब्लाकों के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट पैकेजिंग के लिए बोरियों की आवश्यकता होगी। जिसकी पूर्ति महिला समूह द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने 15 लाख का कार्य समूह को प्रदान किया। कलेक्टर श्री सिंह ने गोडम की महिला समूह से चर्चा कर उनके द्वारा की जा रही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। समूह ने बताया कि वे सेनेटरी पैड का निर्माण भी कर रही है। उन्होंने बताया कि मैनुअल तरीके से पैड बनाया जा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर श्री सिंह को ऑटोमेटिक यूनिट प्रदाय करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिंह शीघ्र यूनिट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। समूह द्वारा महिलाओं की बैठक व्यवस्था की समस्या से अवगत कराने पर श्री सिंह ने संकुल संगठन भवन बनाने के निर्देश दिए। महिला स्व-सहायता समूह के सारिका, रिसिका का कहना है कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं द्वारा अब तक 5 लाख रुपये से अधिक आय अर्जित किया जा चुका है। इन पैसे से वह घर चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई एवं शादी में सहायक हुई। घर में अपनी सहभागिता से महिलाएं खुश है एवं प्रिंटिंग प्रेस से अब और अधिक आय की प्राप्ति को लेकर महिलाएं उत्साहित है। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़ नंदकुमार चौबे, सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
Uncategorized2026.02.24आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास


