495.35 लाख रुपये की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित लखनी देवी मंदिर से महामाया मंदिर तक रोड
रतनपुर (वायरलेस न्यूज़) :– बहु प्रतिक्षित बादल महल रोड का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा इसके लिए शासन ने 495.35 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
गौरतलब है कि लखनी देवी से मां महामाया देवी मंदिर तक पहुंच मार्ग की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसके निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। महामाया हेलीपेड ग्राउंड से बोधिबन्द भोंडलापारा होते हुए लखनी देवी मंदिर तक 495.35 लाख रुपये की लागत से रोड निर्माण की स्वीकृति लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कर दिया है इस निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के बाद उन्होंने कोटा क्षेत्र की विधायिका रेणु जोगी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। इस रोड के बन जाने से यहां आए दर्शनार्थियों को अब लखनी देवी से सीधे मां महामाया देवी मंदिर महुँचने में आसानी होगी साथ ही लोगों को मुख्य मार्ग के यातायात के भीड़ से भी निजात मिलेगी नवरात्रि पर्व के समय खंडोबा से लेकर महामाया चौक तक वाहनों की लंबी कतार और ट्रेफिफ् जाम से भी इस रोड के बन जाने से अब निजात मिल सकेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया

