🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अब हाथियों के लिए भी धान खरीदी की जाएगी

On: August 1, 2021 10:55 AM


रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्य प्राणी) ने जरूरत पड़ने पर जंगली हाथियों के लिए धान खिलाने के लिए गत दिनों छतीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन रायपुर को रेट के लिए पत्र लिखा था जिस पर विपड़न ने वन विभाग को सम्बंधित जिलों में पहुंचा कर धान देने पत्र लिखा है।
ज्ञात हो कि छतीसगढ़ के रायगढ़ सूरजपुर, अम्बिकापुर ,जशपुर महासमुंद गौरेला बलरामपुर कोरबा में जंगली हाथियों का इन दिनों काफी आतंक है जिसको लेकर वन विभाग चिंतित है क्योंकि हाथी काफी नुकसान पहुंचा रहे है , धान की फसल लोगों का बर्बाद कर रहे है। जिससे हाथियों को ग्रामीणजन मार भी देते है, इसी के फलस्वरूप विभाग इनके लिए जरूरत पड़ने पर धान भी खरीदी कर सकती है जिससे हाथियों को जंगल मे ही जगह- जगह धान को रखकर खिलाया जा सके।
राज्य विपणन ने धान खरीद का डर 2095.85 रु. में उपार्जन दर पर देने की बात लिखी है। हालांकि राज्य वन विभाग ने अभी तय नही किया है कि कब खरीदेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment