● आरोपी से चोरी की टूल्लू पंप के साथ घर में छिपाकर रखी हुई 06 सेट्रिंग प्लेट बरामद रायगढ।चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा आज दिनांक 01/08/2021 को मुखबिर सूचना पर चोरी की टुल्लू पंप बेचने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध दूधनाथ चौहान को पकड़े । पकड़े गए आरोपी दूधनाथ से पूछताछ बाद उसकी निशांदेही पर उसके घर से 06 नग सेटरिंग प्लेट जुमला कीमती करीब ₹10,000 का बरामद किया गया है । *आरोपी दूधनाथ चौहान पिता केशव नाथ चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी भजनडीपा वार्ड क्रमांक 37 जूटमिल* अपने अपराध कबूलनामें में बताया कि रात के समय रिक्शा चलाने का काम करता है । करीब 3-4 माह पहले टुल्लू पंप व सेट्रिंग प्लेट की चोरी कर घर में छुपा कर रखा था । आज टुल्लू पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था जिसे जूटमिल स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर पकड़ा गया । आरोपी के मेमोरेंडम पर टूल्लू पंप और उसके घर में पलंग के नीचे छिपाकर रखे 6 नग लोहे का सेट्रिंग प्लेट को बरामद किया गया है । आरोपी पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शम्भू पांडे, आरक्षक ओशनिक विश्वाल, प्रताप बेहरा की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

