🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बाइक में ले जाते 70 पाव अंग्रेजी शराब और 10 बियर बॉटल जप्त

On: August 1, 2021 11:05 AM

रायगढ। थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में दिनांक 31/07/2021 को छाल पुलिस द्वारा ग्राम गडाईनबहरी रोड़ पर *ग्राम कुडेकेला के नारायण पाण्डेय पिता गैबी नाथ पाण्डेय उम्र 39 वर्ष* को मोटरसायकल पर अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये पकड़े । आरोपी के पास से एक थैला में आईकोन अंग्रेजी शराब 70 पाव , 10 बाटल खजुराहो बियर कुल 19 लीटर 100 मिली शराब कीमती 10,500/- मिला जिसे उसके बिना नम्बर मोटर सायकल पैशन प्रो के साथ जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment