🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसईसीएल जामपाली ओसीएम से चोर ट्रांसफार्मर ही ले उड़े

On: October 27, 2020 3:06 PM



बरौद कॉलरी /रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) कोई वस्तु या सामान चोरी हो जाए ऐसा होते सुना भी जाता है,पर कोई ट्रांसफार्मर की ही चोरी कर ले,यह इस क्षेत्र में पहली बार सुना जा रहा है,आश्चर्य जनक यह सत्य घटना एसईसीएल की जामपाली में घटित हुई,जिसकी शिकायत प्रबंधन द्वारा थाना घरघोड़ा में लिखित सुचना दी गई है |
थाना प्रभारी को लिखे पत्र के आशय के अनुसार गत शुक्रवार की अर्धरात्रि पश्चात खदान में कार्यरत तौहिद अंसारी ओव्हरमेन व संदीप राज फोरमेन द्वारा निरीक्षण के दौरान जामपाली ग्राम के समीप लगे 25 केव्हीए 3300/230 V लाइटिंग एसएल नं. एलडी 7877 वजन 292 कि.ग्रा. ट्रांसफार्मर उक्त स्थल पर नहीं पाया गया,जिससे प्रतीत होता है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाया गया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment