🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिले के 3210 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, आधे से ज्यादा छात्र रहे परीक्षा में अनुपस्थित

On: August 11, 2021 2:18 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

कोविड गाइडलाइन के निर्देशों के तहत आयोजित की गई परीक्षा

सरायपाली के छिंद पाली में संचालित है महासमुंद का नवोदय विद्यालय

महासमुंद- महासमुंद जिले के छिंद पाली में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आज कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए इस बार जिले भर के सभी विकास खंडों से 7000 से भी अधिक छात्रों ने आवेदन जमा किए थे जिसमें से 3210 बच्चों ने परीक्षा में सहभागिता की जबकि आधे से ज्यादा बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। यहां पर क्या विगत दिनों आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते परीक्षा को स्थगित रखा गया था जिस का आयोजन आज किया गया परीक्षा आयोजन के लिए महासमुंद जिले के महासमुंद बागबाहरा पिथौरा बसना और सरायपाली में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां कोविड-19 गाईडलाइन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का संचालन किया जाता है जिसमें चयनित छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। महासमुंद जिले के सराय पाली ब्लॉक में छिंद पाली में जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित है जहां दाखिला के लिए कक्षा 5 में उत्तीर्ण कर चुके छात्रों का आज 6 वीं मे प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment