● चक्रधरनगर थाना प्रभारी महिला संबंधी अपराधों के प्रति गंभीर…
रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) महिला संबंधी अपराधों को लेकर रायगढ़ पुलिस संवेदनशील है । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा महिला एवं नाबालिगों के दर्ज अपराधों में प्रभारियों को विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिस पर सभी प्रभारीगण गंभीर है । इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा अपने सभी विवेचकगणों को महिला संबंधी लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में मुखबिर से मिली सूचना पर दिनांक 03.11.2020 को थाना चक्रधरनगर में दुष्कर्म के आरोपी विकास पटेल पिता हरिशंकर पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी रेगड़ा थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रारनगर में अप.क्र. 185/2020 धारा 363,366,376, 34 IPC 4,6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज है । आरोपी विकास पटेल पर नाबालिग लड़की को उसके सहयोगी *गगन चौधरी* के साथ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है । बालिका को भगाने में सहयोगी उसका साथी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है । वहीं थाने में दहेज प्रताड़ना के दर्ज अप.क्र. 205/2020 धारा 498-ए भादंवि के आरोपी राजकुमार वर्मा पिता देवेन्द्र वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी झारसकेला थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा को दिनांक 03.11.2020 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरूद्ध उसकी पत्नी द्वारा दहेज में 10 लाख रूपये की मांग कर मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

