रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 15 अगस्त 2021)कलेक्टर भीम सिंह ने आज तहसील कार्यालय रायगढ़ भवन को उन्नयन पश्चात फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर करवाये गये उन्नयन कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुये राजस्व संबंधी कार्यों मेंं तेजी लाने की बात कही। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री प्रतीक जैन, एसडीएम रायगढ़ श्री युगल किशोर उर्वशा, प्रभारी तहसीलदार श्री विक्रांत राठौर, नायब तहसीलदार श्रीमती रूचिका अग्रवाल, नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति शर्मा सहित विभाग के आरआई, पटवारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय रायगढ़ भवन के जर्जर हो जाने पर कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर सीएसआर मद से लगभग 20 लाख रुपए की लागत से भवन का उन्नयन कार्य किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

