रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- इंडियन ऑयल कारपोरेशन छत्तीसगढ़ की ओर से स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगांठ पर राज्य के दसवीं की परीक्षा में प्रथम 100 स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया जिसमें रायगढ़ जिले के 36 बालिकाओं को आज इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प रायगढ़ पेट्रोलियम परिसर में आजादी के 75 वे वर्षगांठ के सुअवसर पर 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवम प्रमाण पत्र का वितरण किया गया,सर्वप्रथम प्रातः 10-30 बजे पेट्रोल पम्प परिसर में झंडारोहण किया गया जिसमें माननीय मुख्य अतिथि श्री निखिल टण्डन सेल्स ऑफिसर रायगढ़ एरिया के कर कमलों से सम्पन्न हुआ,ततपश्चात जिले भर से आये हुए बालिकाओं को 10010 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवम इंडियन ऑयल के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि निखिल टण्डन के कर कमलों से वितरण किया गया,श्री टण्डन ने उक्त अवसर पर सभी प्रतिभावान छात्राओं को उनके उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने पर बधाई दी एवम इंडियन ऑयल परिवार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सम्बंध में इंडियन ऑयल के द्वारा किये गए प्रयास की जानकारी दी,उक्त अवसर पर रायगढ़ पेट्रोलियम के वितरक श्री सिंह जी,राजेन्द्र पटेल,किरण ओरांव, विजय अग्रवाल, बंटी सिंह पाल, यशपाल शर्मा,देवेंद्र पटेल एवम अन्य डीलर तथा स्कूल के प्राध्यापक एवम छात्राओं के परिजनों की उपस्थिति रही ,उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष पाण्डेय ने किया !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

