रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) रेलवे में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत एक महिला ने रेलवे के एक अधिकारी पर कथित रूप से दबाव बनाने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर 1 अक्टूबर 2026 को सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत फिलहाल प्रक्रियाधीन बताई गई है।


सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया है कि बिलासपुर जिले के बेल्हा क्षेत्र की निवासी महिला रेलवे में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत है। शिकायत में रेलवे अधिकारी रुक्ष्मैया मीणा पर महिला से कथित रूप से जबरन यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि महिला द्वारा कथित दबाव का विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में दर्ज हुई शिकायत
सीएम हेल्पलाइन के रिकॉर्ड के मुताबिक शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत दर्ज की गई है। शिकायत की श्रेणी संकटग्रस्त महिला को सहायता/आश्रय नहीं मिलने से संबंधित दर्ज है। रिकॉर्ड में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्तर के अधिकारी को शिकायत पर कार्रवाई के लिए नामित किया गया है।
शिकायत की वर्तमान स्थिति ‘प्रक्रियाधीन’ दर्ज है। ऐसे में अब संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारियों की जांच तथा कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी


