ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन-7:
संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’,

00 रायपुर में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में लहराया परचम

रायपुर / (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में 27 सितंबर को ‘आर्ना फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन – 7’ में ओडिशा के संबलपुर हीराकुद की मात्र 7 वर्षीय नन्हीं प्रतिभा चर्चिका रानी बेहेरा ने ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हीराकुद के हिंडाल्को कॉलोनी निवासी संजीब बेहेरा और रुक्मिणी बेहेरा की इकलौती पुत्री चर्चिका वर्तमान में मदनाबती पब्लिक स्कूल, संबलपुर में क्लास वन की छात्रा हैं। महज तीन वर्ष की आयु से ही पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग, डांस, म्यूजिक और एक्टिंग में सक्रिय चर्चिका इससे पूर्व 2025 में रायपुर में ही ‘ब्यूटी आइकॉन इंडिया गोल्ड’ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा वे ‘ग्लैमर ऑफ ओडिशा’, ‘उत्कल फैशन आइकॉन‘ और ‘पीडीएस नाइट’ जैसी प्रतियोगिताओं का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। भविष्य में ‘मिस वर्ल्ड’ बनने का सपना संजोए चर्चिका का वास्तविक लक्ष्य एक डॉक्टर बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की नि:शुल्क सेवा करना है। उन्हें संगम पात्र से मॉडलिंग तथा दीपक ज्योतिष से डांसिंग का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इस गरिमामयी समारोह में विनीता मलिक, सब्बी सूरी, फेमिना मिस इंडिया अनुष्का एवं सिमरन सचदेवा जैसी फैशन व बॉलीवुड हस्तियां उपस्थित थीं। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. अनुष्का सोन फेमिना मिस इंडिया ईस्ट, नम्रता गुगलानी वीएलसीसी हेड, छत्तीसगढ़, डॉ. अभी सिंधुजा प्लास्टिक सर्जन, पूजा गुरदीप कौर मिसेज इंडिया गोल्ड और सुधीर बारिक फैशन ग्रूमर शामिल रहे। इस बड़ी उपलब्धि पर चर्चिका को व्यापक स्तर पर बधाइयां मिल रही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

