रायगढ़(जी जी वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर सरिया पुलिस द्वारा एक बार फिर मुखबिर सूचना पर अवैध हाथ भट्टी की घेराबंदी कर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है, मौके पर तैयार की गई 200 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के बर्तनों की जप्ती के साथ काफी मात्रा में महुआ पास लहन का नष्टीकरण किया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिला कि ओड़िशा से सटे ग्राम सांकरा में बहाल नाला के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर सरिया पुलिस ग्राम सांकरा पहुंची और मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर ग्रामीणों(गवाह) के साथ जाकर घेराबंदी किया गया। मौके पर आरोपी भक्त सिंह गोंड पिता राजेंद्र गोड उम्र 45 वर्ष साकिन सांकरा थाना सरिया जिला रायगढ़ शराब बनाता मिला जिसे शराब बनाने के संबंध में नोटिस देकर आसपास के स्थान को चेक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर तैयार कर रखा हुआ 200 लीटर महुआ शराब कीमती 40,000 रूपये, शराब बनाने का बर्तन कीमती 1,000 रूपये एवं 50-50 किलो की बोरी में रखे हुए महुआ पास लहन का नष्टीकरण किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 34(1)(क)34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

