बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 अगस्त 2021) विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम खजुरी नवागांव के प्रगतिशील किसान श्री रामशरण तिवारी को सब्जी की खेती से सालाना सात से आठ लाख का मुनाफा हो रहा है। वे अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना को देते है।
श्री रामशरण तिवारी ने बताया कि वे चार एकड़ में बैंगन एवं चार एकड़ में केले की की खेती करते है। पहले परम्परागत तरीके से खेती करते थे लेकिन विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं उन्नत तकनीकी ज्ञान के अभाव में उत्पादन कम होता था। उन्होंने उन्नत तरीके से खेती करने की तकनीक जानने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। श्री तिवारी को प्रक्षेत्र अधिकारी श्री मनीष साहू ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अब इस तकनीक से सब्जी की खेती करने का मन बना लिया। खेतों में वे ड्रीप पद्धति से सिंचाई कर रहे है। सब्जियों को मल्चिंग शीट पर लगाते है। इससे खरपतवार एवं कीट से फसल का बचाव होता है एवं मजदूरी का खर्च भी बचता है। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग से आज वे सफलतापूर्वक सब्जी की खेती कर रहे है। इससे उनके 10 सदस्यीय परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है। इस साल बंपर पैदावार से उनके चेहरे की मुस्कान और आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हुई है।
रचना मिश्रा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

