रायगढ़ (जी जी वायरलेस न्यूज) खरसिया रेल रूट पर नहरपाली फाटक के पास रेल लाइन पर आज महिला की लाश देखे जाने के बाद से सनसनी फैली हुई थी। बताया जा रहा है कि रात में ही महिला ट्रेन की चपेट में आई है, ऐसी आशंका पुलिस को है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़–खरसिया रेल रूट पर थर्ड लाइन से लगकर आज एक महिला की लाश देखे जाने के बाद भूपदेवपुर पुलिस को सूचना दी गई थी। मृतिका वैसे तो रहने वाली चपले की बताई जा रही है लेकिन पिछले 2–3 महीने से अपनी डेढ़ सास के यहां नहरपाली में रह रही थी। अब तक जो पुलिस जांच में सामने आया है, उसके मुताबिक महिला शराब पीने की आदी बताई जा रही है और कल रात रेल लाइन क्रॉस करते वक्त किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी, ऐसी आशंका पुलिस को है।
फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खरसिया अस्पताल भेज दिया गया है। भूपदेवपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

