🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रक में क्रूरतापूर्वक मवेशी तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार.

On: August 30, 2021 5:44 PM

आरोपियों के साथ बूचड़ खाना ले जाने मवेशी उपलब्ध कराने वाले दो स्थानीय लोगों पर भी नामजद एफआईआर

आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराई गई 38 नग कृषिधन मवेशी, आरोपियों पर पशुक्रूरता का अपराध दर्ज*….

रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) 30/08/2021 की रात्रि गस्त पर रवाना हुए चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर को मुखबिर से सूचना मिली कि चरखापारा काजू बाड़ी के पास मवेशी तस्कर एक ट्रक में क्रूरतापूर्वक कृषक मवेशियों को लोड़कर झारखंड बूचड़खाना ले जाने वाले हैं । सूचना पर तत्काल गवाहों व अतिरिक्त स्टाफ को साथ लेकर चौकी प्रभारी बाकारूमा फॉरेस्ट बेरियर के पास पहुंचे, जहां कुछ देर इंतजार करने पर *ट्रक क्रमांक JH01 BH-5545* को रोके । ट्रक के डाला में क्षमता से अधिक *38 नग छोटे बड़े कृषक मवेशियों* को क्रूरतापूर्वक ढूंस-ढूंस कर रखा गया था । ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले चालक अपना नाम कुददुस अंसारी तथा परिचालक अपना नाम सज्जाद अंसारी लोहरदगा झारखंड का रहने वाला बताए । आरोपी कुददुस अंसारी एवं सज्जाद अंसारी से कड़ी पूछताछ पर दोनों चरखापारा रैरूमाखुर्द के गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव से मवेशी खरीद कर ट्रक में मवेशियों को झारखंड बूचड़खाना ले जाना बताएं । जिस पर परिवहनकर्ता के साथ गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव चरखापारा रैरूमाखुर्द के विरूद्ध *धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11-घ पशुक्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत एफआईआर दर्ज किया है । मौके पर गिरफ्तार आरोपी 1-कुददुस अंसारी पिता सफरूद्दीन अंसारी 38 साल निवासी इस्लामनगर लोहरदगा थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा झारखंड 2- सज्जाद अंसारी पिता रिजवान अंसारी उम्र 29 वर्ष अलीनगर लोहरदगा थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा झारखंड को कल रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी एवं गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment