बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेलगाड़ियों तथा स्टेशन परीक्षेत्र को और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आरपीएफ बिलासपुर को मिले 3 नए स्वान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ट्रेनों ,प्लेटफार्म तथा स्टेशन परीक्षेत्र में और पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा द्वारा दिनांक 30/08/21 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल इंचार्ज- श्री ऋषि कुमार शुक्ला के श्वान दस्ता टीम को 03 नए लैब्राडोर प्रजाति के स्नोफर स्वान बेंगलुरु से खरीद कर प्राप्त कराए गए जिनका नामकरण प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त महोदय के द्वारा किया गया जिसमें श्वानों का नाम क्रमशः सीजर,ब्रूनो तथा चार्ली रखा गया है अब से इन तीनों स्वान इन नामों से जाने जाएंगे जिनमें से सीजर नारकोटिक्स पकड़ने के लिए तथा ब्रूनो और चार्ली एक्सप्लोसिव डिटेक्टर स्वान है जिन्हें जल्द ही प्रशिक्षण हेतु उनके हैंडलर के साथ स्वान प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा तत्पश्चात रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा इन स्वान से महत्वपूर्ण गाड़ियां स्टेशनों और स्टेशन परिसर का चेकिंग करा कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया जाएगा इसी कड़ी को मजबूत करने के लिए अभी वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के 02 ट्रैकर प्रजाति के स्वान लियो और प्लूटो जोनल स्वान ट्रेंनिंग सेंटर पोतनूर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

