🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अनूपपुर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त चेकिंग के दौरान 52 हजार रु.मूल्य का सामान जप्त किया

On: September 2, 2021 12:48 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) टी. ओ.पी.बी. टास्क टीम-2 प्रभारी उप निरीक्षक सागर ठाकरे हमराह बल सदस्य आरक्षक हरवीर सिंह ,आरक्षक सोनू सिंह ,आरक्षक आईबी मौर्य ,आरक्षक एस के शर्मा एवं जीआरपी अनूपपुर प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक पीडी प्यासी आरक्षक सुशांत पटेल के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान अनूपपुर रेलवे स्टेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धनीराम कुशवाह पिता स्वर्गीय राम खिलावन कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी सारंगपुर थाना खैहरा जिला शहडोल होना बताया। एवं दिनांक 11/8/2021 को अनूपपुर स्टेशन में गाड़ी संख्या 08740 मे एक लेडीस पर्स चोरी करना स्वीकार किया। तत्पश्चात सड़क मार्ग से गांव पहुंचकर जीआरपी द्वारा जब्ती की कार्रवाई तथा अन्य कागजी कार्रवाई किया गया। कार्रवाई के दौरान बरामद संपत्ति दो मोबाइल एक विवो कंपनी एवं एक ओप्पो कंपनी दोनों की कीमत लगभग ₹20000 एवं एक सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 एवं ₹2000 नगदी कुल अनुमानित कीमत ₹52000 तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड ,एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए जिसे आज दिनांक 31/08/2021 जीआरपी चौकी अनूपपुर द्वारा अपराध क्रमांक 31/21 धारा 380 आईपीसी उक्त आरोपी पर मामला पंजीबद्ध किया गया।
श्रीमान को सादर सूचनार्थ प्रेषित है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment