🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कालरी क्षेत्र में मुआवजा और रोजगार के मामले शीघ्र निपटाएं — हिमाद्री सिंह

On: September 2, 2021 1:17 PM

बिलासपुर – अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) कालरी क्षेत्र में मुआवजा और रोजगार के लंबित मामलों का परीक्षण कर शीघ्र उनका निराकरण होना चाहिए । खदानों से प्रभावित क्षेत्रों में आम जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए । एस ई सी एल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियो के साथ गुरुवार, 2 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये।

सांसद श्रीमती सिंह के साथ इस बैठक में सीएमडी ए पी पंडा, डी पी एस एम चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, उमरिया जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि प्रेम चंद यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में भूमि अधिग्रहण अधिनियम पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा वितरण, रोजगार, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर रामपुर, जमुना , कोतमा, हसदेव, दामिनी, सोहागपुर ,नौरोजाबाद ,उमरिया में कालरी से जुड़े मुद्दों , विशेष रुप से जनकल्याणकारी कार्यों पर खुल कर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि कालरी से लगे हुए गाँव और शहरी क्षेत्रों में जन सरोकार से जुड़े कार्यों पर भी विशेष ध्यान दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment