🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसईसीएल एवं एसईकेएमसी के बीच हुई आई आर बैठक

On: September 4, 2021 12:58 PM

रायगढ (वायरलेस न्यूज़) बरौद काॅलरी । एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्रीय प्रबन्धन एवं साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस ( एसईकेएमसी ) की द्विपक्षीय औधोगिक सम्बन्ध पर बैठक गुरूवार देर शाम रायगढ़ क्षेत्र महाप्रबन्धक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुई। बैठक में एसईकेएमसी की ओर से जामपाली,बिजारी एवं बरौद में श्रमिकों की आवास सहित तमाम सामाजिक एवं बुनियादी सुविधाओं प्रदान करने, प्रमोशन, मेनपावर, उत्पादन एवं सुरक्षा सहित कई विभिन्न मुद्दों एवं मजदूरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक अजय बेहरा सहित तमाम विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं एसईकेएमसी की ओर से संघ के क्षेत्रीय महामंत्री गणपत चौहान, अध्यक्ष डी एल ग्वालवंशी, क्षेत्रीय सुरक्षा बोर्ड सदस्य मुकेश कुमार मंडल, हितेश भट्ट, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य सुरेश गुप्ता, घांसी राम, बिजारी सचिव अभिषेक मंडल, वीरब्रत सागर महंत, राम चरण निषाद, निकोलश मिंज, रविकान्त मनहर, श्रीमति नीरा, प्रदीप सिंह सहित अन्य शामिल हुए ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment