🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सर्व ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने काली साड़ी पहनकर घेरा कलेक्टोरेट,और थाना,बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराने पहुँचे समाज के लोग

On: September 6, 2021 2:59 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नंद कुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है,सोमवार को बिलासपुर मुख्यालय में सर्व

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय एवं सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया,बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के सामने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए बघेल की खिलाफ प्रदर्शन किया,समाज प्रमुख महिलाओं का ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट नारायण गभेल को महिलाओं ने ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया,कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर अड़े रहे,उन्होंने कहा कि कलेक्टर सारांश मित्तर को बाहर आकर हमारा ज्ञापन लेना होगाअन्यथा उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के भीतर जाने की अनुमति मांगी, कलेक्टर के बाहर नहीं आने पर सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आक्रोशित होकर कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास भी किया,इस दौरान कुछ पत्रकारों और नेताओं की समझाइश पर महिलाएं जैसे-तैसे शांत हुई इसके बाद समाज की महिलाएं सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची जहां थाना प्रभारी का घेराव करते हुए नंद कुमार बघेल के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की गई, सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आवेदन लेकर जल्द नोटिस भेजने की बात कही है,

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment