🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बारहों महीने सेवा देने वाले 14 हाथियों को एक सप्ताह का आराम करने का आदेश के साथ ही मनपसंद खाना भी

On: September 6, 2021 12:27 PM

बांधवगढ़ ताला(वायरलेस न्यूज़) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित मशहूर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों के लिए एक सप्ताह का ‘रिजुविनेशन कैंप’ लगाया गया है जिसमें इस उद्यान में बारहों महीने सेवा देने वाले 14 हाथियों को एक सप्ताह का आराम मिला है और उनकी खूब खातिरदारी की जा रही है. बांधवगढ़ के उप वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे ने बताया कि शनिवार से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के ताला इलाके में शुरू हुए इस कैंप को ‘हाथी महोत्सव’ के नाम से जाना जाता है

पन्द्रे ने बताया कि इस दौरान सुबह से ही हाथियों को नहलाना, तेल से मालिश कर उन्हें चंदन का लेप लगाकर लाल सिन्दूर से सजाया भी जाता है, इसके बाद उन्हें कतार में खड़ा कर उनके मन पसंद फल, नारियल, गुड़, गन्ना, केला, सेब और शहद लगाकर रोटी खिलाई जाती है.

उन्होंने कहा कि इन हाथियों से साल भर तो काम लिया जाता है, मगर हाथी महोत्सव के सात दिनों तक इनसे कोई काम नहीं लिया जाता है. पन्द्रे ने बताया कि यह कैंप 10 सितंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह कैंप हर साल एक बार लगता है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन हाथियों का प्रमुख उपयोग वन्यप्राणियों की सुरक्षा, गश्ती, बाघ उपचार आदि कार्य में किया जाता है.

पन्द्रे ने बताया कि ऐसे कैंप के आयोजन से एक ओर जहां हाथियों में नई ऊर्जा का संचार होता है एवं उन्हें मानसिक आराम मिलता है, वहीं इन सामाजिक प्राणियों को एक साथ समय बिताने का अनोखा अवसर भी प्राप्त होता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment