नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज़) PM x नीट परीक्षा exam) की तारीख को बदलने की मांग कर रहे छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की इस याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया है कि नीट परीक्षा अब 12 सितंबर को ही होगी. बता दें कि CBSE एग्जाम में कम्पार्टमेंट लाने वाले और जिन्होंने इम्पूवमेंट के लिए अप्लाई किया हुआ था, उन छात्रों की मांग थी कि नीट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाए. दरअसल, नीट परीक्षा वाले दिन ही CBSE के इनमें से कुछ पेपर्स हैं. मतलब दोनों की तारीख क्लैश हो रही है.
कोर्ट की तरफ से जस्टिस खानविलकर ने छात्रों को टेस्टिंग एजेंसी या फिर सक्षम प्राधिकारी के सामने अपनी बात रखने को कहा है. इस तरह CBSE और neet परीक्षाओं की तारीखों में टकराव को देखते हुए NEET exam टालने की मुहिम को सुप्रीम कोर्ट से निराशा ही मिली है. बता दें कि कंपार्टमेंट परीक्षाओं की वजह से NEET इम्तिहान के शेड्यूल को सरकाने का आदेश देने की अपील सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की. कोर्ट ने छात्रों से कहा कि सक्षम प्राधिकरण NTA के सामने अपनी बात रखे. कोर्ट ने टिप्पणी की कि कोर्ट के हमारे प्लेटफार्म का इस्तेमाल प्राधिकरणों पर दबाव बनाने के लिए ना करें. हम 16 लाख छात्रों की मेहनत और केंद्र सरकार की इतनी अहम तैयारियों को दरकिनार करते हुए परीक्षा नहीं टाल सकते. वो भी उस समय जब परीक्षार्थियों को इम्तिहान हॉल में दाखिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी मिल गए हों.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

