रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़13 सितंबर) : नगर के अग्रसमाज द्वारा इसवर्ष 7 अक्टूबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5145वीं मनाई जाएगी।इस हेतु 15 सितंबर बुधवार को समस्त अग्रसमाज की बैठक रखी गयी है। जिसमें समाज की महिलाओं की बैठक दोपहर 3 बजे और समाज के समस्त अग्रबंधुओ की बैठक शाम 5 बजे अग्रोहा भवन में रखी गयी है।बैठक में इसवर्ष होने वाली जयंती के लिए सुझाव लिए जाएंगे साथ ही होने वाले कार्यक्रमो के लिए समिति बनाई जाएगी।जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से हो सकें..
श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति 2021 के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने बताया कि इसवर्ष महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती नगर का पूरा अग्रसमाज मिलकर एकजुट होकर धूमधाम से मनाएगा।जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी।श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने नगर में निवासरथ सभी अग्रबंधुओ और अग्र महिलाओं को अधिक से अधिक बैठक में उपस्थित होकर जयंती आयोजन समिति में अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

