रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ओडिशा के राउरकेला में लोगों के प्रदर्शन ने ट्रेनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया है। गरपोश में स्थानीय निवासी रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह 6 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे लोगों को किसी तरह से समझाकर हटाया गया है। यह आंदोलन राउरकेला और झांसुगुड़ा के बीच में चल रहा था। इस प्रदर्शन के चलते छत्तीसगढ़ रूट की 5 ट्रेनें फंस गई हैं। लोग घंटों से रायगढ़ स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
एक दिन पहले मंगलवार को ओडिशा के ही अंगुल के पास मालगाड़ी के भी पटरी से डिरेल होने का असर ट्रेनों पर पड़ा है। कई ट्रेनें तो 24 घंटे बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई हैं। कई ट्रेनों के रूट बदले गए थे, लेकिन उनको भी इस ट्रैक पर आने के बाद राउरकेला के पहले रोक दिया गया है। इसके चलते 20 से ज्यादा ट्रेनें कल से प्रभावित हैं। हालांकि प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब ट्रेनों को एक-एक कर रवाना किया जा रहा है। मगर इसके चलते झारसुगड़ा और बिलासपुर के बीच हर स्टेशन पर लोगों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन में डेरा डाले देखा जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

