अनूपपुर /(वायरलेस न्यूज़) शहडोल संभाग के चंदिया, पाली, अमलई,बुढार, जैतहरी, वेंकटनगर जैसे बहुत से स्टेशनों में लाकडाउन के बाद संचालित विशेष ट्रेनों का स्टापेज ना होने से इस क्षेत्र के यात्रियों को प्रतिदिन बहुत सी परेशानियों का सामना कर पड रहा है। जनता की दिक्कतों को महसूस करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट करके संसदीय क्षेत्र संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सांसद श्रीमती सिंह ने बतलाया कि रेल मंत्री से चर्चा के दौरान उन्होंने सभी रेलवे स्टेशनों में रेल स्टोपेज एवं रेल परिचालन के संबन्ध में ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि विशेष ट्रेनों के सभी स्टेशनों में स्टापेज ना होने से हजारों यात्री प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। सांसद श्रीमती सिंह ने शहडोल – अनूपपुर से होकर मुम्बई , नागपुर के लिये सीधी रेल सेवा की मांग की। रेल मंत्री ने सभी मांगों को ध्यान पूर्वक सुनकर इस ओर कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

