बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ऊपरी वनांचल क्षेत्र अमरकंटक मंडला गौरेला पेंड्रा इन सभी क्षेत्रों में निरंतर बारिश हो रही है और नदी नाले उफान पर हैं बांधों का भी पानी छोड़ा जा रहा है , जिससे अरपा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है कई निचली बस्ती डूब में आ गए है इसलिए स्थिति थोड़ा समय लेकर ही स्थिति परिस्थिति सामान्य होगी सभी सतर्क रहें और हम सब मिलकर एक दूसरे की मदद करें ताकि किसी भी प्रकार की जन धन हानि ना हो, उक्ताशय की अपील भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने सामाजिक संस्थाओं से मदद की अपील की है। आप सभी से निवेदन है कृपया ऐसे समय पर शहर के निचली बस्ती इलाकों के लोगों की मदद करें साथी हाथ बढ़ाना ,
शासन प्रशासन अपने अनुसार आवश्यक मदद जो संभव हो सके कर रहा है इसके साथ ही साथ सामाजिक संगठन एवं सोशल वर्कर युवा भाई एवं बहनों जो सदैव कठिन परिस्थितियों में इस पुनीत कार्य में हमेशा आगे रहते हैं उन सभी से निवेदन है यथासंभव जो हो सके सभी की मदद करें, भोजन सामग्री, राशन, आवश्यकता अनुसार सामाजिक भवनो मे ठहरनेऔर भोजन व्यवस्था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

