भुवनेश्वर (वायरलेस न्यूज़ 22 नवंबर 20) ओडिशा टीवी के प्रोमोटरों ने आरोप लगाया है कि बीजद सरकार उन्हें तब से परेशान कर रही है, जब से बैजयंत पंडा राज्य सरकार के भ्रष्टाचारों का पदार्फाश करने और मुख्यमंत्री पर ‘व्यक्तिगत प्रतिशोध’ का आरोप लगाने के बाद विपक्षी भाजपा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को जारी एक बयान में भाजपा नेता की पत्नी जगी मंगत पंडा ने कहा, “पिछले दो महीनों में ओडिशा की पुलिस ने ओटीवी और इससे संबंधित कंपनियों, यहां के कर्मचारियों, मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ 20 फर्जी मामले दर्ज किए हैं, जिनमें मेरे 84 साल के पिता भी शामिल हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इन झूठे मामलों में कई आपराधिक आरोप भी हैं, जो ओटीवी की 23 साल की नैतिकता और शुद्धता के रिकॉर्ड को चोट पहुंचाती हैं।”
जगी ने आरोप लगाया है कि जब से बैयजन्त पंडा भाजपा में शामिल हुए हैं, तब से मुख्यमंत्री व्यक्तिगत प्रतिशोध लेने में जुटे हुए हैं। वह कहती हैं, “ओटीवी पर निरंतर बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार का पदार्फाश करने के लिए बीजू जनता दल काफी नाराज है। इनमें कोविड फंड को लेकर हेरफेर भी शामिल है।”
उन्होंने कहा कि यहां के कर्मियों को हर रोज पूछताछ के लिए तलब किया जाता है, हालांकि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जगी ने कहा, “हम ओडिशा के अधिकारियों के द्वारा निरंतर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ अदालत से दरख्वास्त करते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

