🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन कबीरधाम जिलाध्यक्ष, 29 नवंबर को चिल्फी में संभागीय सम्मेलन

On: November 23, 2020 6:29 AM

कवर्धा(वायरलेस न्यूज़ 23 नवम्बर 20) छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन प्रदेशाध्यक्ष श्री ईश्वर दुबे के निर्देशानुसार दुर्ग संभागीय अध्यक्ष श्री गौरीशंकर सिंह ने कबीरधाम जिला के चैनल इंडिया ब्यूरोचीफ भुवन पटेल को यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है ।
ज्ञात हो कि 29 नवम्बर को बोड़ला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत चिल्फिघाटी में संभागीय पत्रकार सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना है । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी भुवन पटेल को दिया गया है । भुवन पटेल के जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन के जिलाउपाध्यक्ष इलियास खान , जिला कोषाध्यक्ष गुरुदीप सिंह , बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष महेश मानिकपुरी , लोहारा ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव सहित जीवन यादव ,मनोज बंजारे , वेद साहू ,संजु लहरे , हेमंत बंजारे , प्रहलाद साहू, रविशंकर साकत , फोरोज खान,गनपत अग्रवाल , लालाराम यदु सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment