(वायरलेस न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास) कोरबा:- दर्री थानां अंतर्गत राजीव नगर में घटी बड़ी घटना जिसमे बीकन इंग्लिश स्कूल कक्षा नौवीं के 14 वर्षीय छात्र के सीने में राड घुस जाने से दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी राधिका वैष्णव का 14 वर्षीय पुत्र राहुल वैष्णव बीकन इंग्लिश स्कूल में कक्षा 9वी का छात्र था।रोज की तरह वह अपने कुछ दोस्तो के साथ लुका छुपी का खेल ,खेल रहा था।इसी दौरान राहुल वैष्णव एक हाथ में मोबाइल रखते हुए लगभग 6 फ़ीट ऊंची गेट से छलांग लगाने का प्रयास कर ही रहा था। तभी उसका पैर फिसला औऱ वह गेट में लगे सरिये में जा गिरा।जिसे उसके साथियों ने सरिये से निकाला, कुछ दूर चलने के बाद राहुल गश खाकर गिर गया।जिसे आनन फानन में सीएसईबी दर्री अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयाश के बावजूद राहुल की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना मे जुटी हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

