🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वनों से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

On: November 24, 2020 5:52 PM


संवाददाता -बाबा पाठक उमरिया
उमरिया(वायरलेस न्यूज़ 24 नवंबर 20) प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उमरिया जिले के ताला स्थित पर्यटन टूरिज्म होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में वनों से रोजगार के अवसर बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। वन एवं वन्य प्राणी रोजगार के लिए अति महत्वपूर्ण है इसके लिए बफर में सफर टूरिज्म को बढ़ावा वनोपज संग्रहण तथा वनीकरण के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। 25 नवंबर को उमरिया जिले के डगडौआ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी। आपने कहा कि वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, जिसके नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। सभी जिले के कलेक्टर आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर इस संबंध में कदम उठाएंगे। आपने कहा कि उमरिया जिला कोरोना से ज्यादा प्रभावित नहीं है किंतु प्रदेश के कुछ जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं, इसके लिए रात में भीड़-भाड़ कम करने के लिए रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाएंगे शादी-विवाह खुले मैदान में होंगे तथा इन कार्यक्रमों में सीमित संख्या में लोग भाग ले सकेंगे। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन मंत्री कुंवर विजय शाह तथा जनजाति कार्य विभाग एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की मंत्री सुश्री मीना सिंह भी उपस्थित रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment