🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दलाल गिरफ्तार,कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में रेल्वे टिकट का कर रहे थे अवैध कारोबार, रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई–

On: September 26, 2021 7:25 AM

बलौदाबाजार (वायरलेस न्यूज़) /रेल्वे टिकट की कालाबाजारी करने वाले 2 टिकट दलाल गिरफ्तार,कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में रेल्वे टिकट का कर रहे थे अवैध कारोबार, रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई, दरअसल बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड में रेलवे टिकट रिजर्वेशन से संबंधित दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है,

मिली जानकारी के अनुसार पलारी ब्लॉक में कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत बिलासपुर रेल मंडल तक पहुंची जिनके निर्देश पर भाटापारा रेलवे सुरक्षा बल ने पलारी पहुंचकर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया,यहाँ पलारी विकासखंड में सिद्धांत कम्प्यूटर सेंटर रेलवे टिकट रिजर्वेशन के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा था, और यह अवैध कारोबार कब से जारी है,

फिलहाल इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है पर आरपीएफ ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ होनी है, आरपीएफ की टीम ने जब सिद्धांत कम्प्यूटर्स में दबिश दी, तो आरोपियों के कब्जे से 44 रिजर्व टिकट बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 47 हजार रुपए बताई जा रही है, वहीं आरपीएफ ने टिकट रिजर्व करने के लिए उपयोग में लाए जा रहे 2 मोबाइल, 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान को जप्त कर आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है …

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment