सीएम हर क्षेत्र में बढिय़ा काम कर रहे-सिंहदेव
भूपेश ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को सराहा
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 25 सितंबर) फार्मेसिस्ट कॉन्फ्रेंस में शनिवार को सीएम भूपेश बघेल, और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक मंच पर बैठे। प्रदेश में चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच सिंहदेव ने सीएम भूपेश बघेल की तारीफ की। और कहा कि वे हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं।
सिंहदेव ने तीन हजार रिक्त पदों को भरने की भी मांग की। जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया, और कहा कि प्रदेश में दवा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। प्रदेश में लगने वाले दवा उद्योगों से सरकार बिना टेंडर के दवाई खरीदी करेगी।
सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की भी सराहना की, और कहा कि कोरोनाकाल में लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

