रायगढ़ -(वायरलेस न्यूज़) – – शहर की रायगढ़ दृष्टि संस्था व केके फिल्मस के डायरेक्टर कमल शर्मा ने देश के अमर शहीद भगत सिंह जयंती के सम्मान में सरकार व प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए आज मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भाई महावीर अग्रवाल कार्यक्रम आयोजक कमल शर्मा भगतसिंह ब्रिगेड रायगढ़ ईकाई जिलाध्यक्ष, विकास भोई पर्यटन विभाग , शंकर सुमन की विशेष उपस्थिति में भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। वहीं इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के अमर शहीद भगत सिंह भारत माता के सच्चे सपूत हैं जिन्होंने देश की खातिर कम उम्र में फांसी के फंदे को स्वीकार कर करोड़ों भारतीयों व भावी पीढ़ी को भी मातृभूमि के प्रति प्रेम करने का पाठ सिखाए। उनके बलिदान व योगदान को देशवासी कभी विस्मृत नहीं कर पाएंगे। इसी तरह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाई महावीर अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह भारत माता के सच्चे वीर सपूत हैं जिन्होंने अपने प्राण से बढ़कर भारत माता की सेवा को महत्व दिए और कम उम्र में ही अमर शहीद हो गए। उनकी मातृभूमि के प्रति सेवा को भूलाया नहीं जा सकता। इसी तरह उन्होंने राष्ट्रीय कविता एक से बढ़कर एक सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए। इसी तरह समाजसेवी श्रीमती मंजू मित्तल ने भी अपनी भावनाओं से अमर शहीद भगत सिंह को नमन् किया। इसी तरह विचार गोष्ठी के पश्चात जन सेवा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, भाई महावीर अग्रवाल, समाजसेवी श्रीमती मंजू मित्तल, विकास भोई पर्यटन सूचना केंद्र रायगढ़, छत्तीसगढ़ फिल्म आर्टिस्ट राजेंद्र तिवारी, निसा मसीह महिला पत्रकार, नीरज अग्रवाल, लोकेश गुप्ता अग्रहरि, यशवंती पंडा ग्रामीण समाजसेवी, शंकर सुमन सिंह को प्रमाण पत्र व गुलाब के पौधे देकर सम्मानित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

