रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) महापौर जानकी काट्जू ने सर्किट हाउस रोड के मुक्तिधाम पर लगे विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया जो लगभग फिटिंग कर ली गई है,और हफ्ते भर में टेस्टिंग की जाएगी
कोरोनकाल में मौत के आंकड़ों और शवो के दाहसंस्कार के समस्या को देखते हुए महापौर जानकी काट्जू ने शासन से विद्युत शवदाह गृह की मांग की थी,जिसे शासन ने स्वीकृति दी थी और उसके मशीन के शिफ्टिंग का काम चालू कराया गया था जो पूरा हो चुका है सप्ताह भर बाद उसकी टेस्टिंग की जाएगी,जानकारी के अनुसार शवदाह गृह को अभी गैस से चलाया जाएगा, और 1 शव में डेढ़ टंकी गैस खपत हो सकती है,साथ ही बाद में विद्युत से भी चलाया जाएगा।निरीक्षण दौरान एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,पार्षद श्यामलाल साहू,अमृत काट्जू,निगम कर्मी रमेश तांती उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि कोविड ने कई परिवार को उजाड़ दिया लोगो की असमय मृत्यु से हर कोई हतप्रद था और उस वक्त हर आदमी समस्या से जूझ रहा था,यहां तक कि मृत शवो को भी दाह संस्कार के लिये कई कई घंटे लाइन लगाना पड़ा,उस वक्त मैने वक्त की नजाकत को समझते हुए विद्युत शवदाह गृह की मांग शासन से की और वह स्वीकृत हुई जिसकी लागत 46 लाख की है हफ्ते भर में उसकी टेस्टिंग की जाएगी किन्तु अभी शवदाह गृह को गैस से चलाया जाएगा,और 1 शव में डेढ़ टंकी गैस के खपत की संभावना,बाद में विद्युत से भी चलाई जाएगी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

