बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की याचिका पर सोमवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में हुई। एसीबी की ओर से राज्य शासन ने अपना जवाब पेश कर दिया है। राज्य शासन के जवाब के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अमन सिंह व यास्मीन सिंह की याचिका पर सितंबर में सुनवाई हुई थी। पिछली सुनवाई के दौरान एसीबी ने अपना जवाब पेश कर दिया है। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने एसीबी को अगली सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता के आय व्यय की गणना कर ब्योरा सहित केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने पूछा कि ईओडब्ल्यू का मेनुअल कहां है जिसमें आय व्यय का विवरण रहता है। राज्य शासन ने याचिकाकर्ता के आय व्यय का ब्योरा सहित अन्य दस्तावेज कोर्ट को सौंप दिया है। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

