बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज़ 07 अक्टूबर 2021) देश को चिकित्सीय आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर पहल के तहत देश के सभी राज्यों में पीएम केयर फंड से पीएसए आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है|

इसी संदर्भ में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड अवस्थित AIIMS / ऋषिकेश से प्रातः 11 बजे सभी राज्यों / केंद्र शासित राज्यों में पीएम केयर फंड से निर्मित पीएसए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया|

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से भी किया गया | इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में नवनिर्मित 02 पीएसए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण माननीय सांसद, बिलासपुर श्री अरुण साव के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, की गरिमामय उपस्थिति रही | प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ पी.के.सरदार, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर श्री आलोक सहाय, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण तथा रेलवे के चिकित्सक इस अवसर पर उपस्थित थे | इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय सांसद, श्री अरुण साव ने कहा कि यह गरिमामय समारोह देश तथा रेलवे के लिए ऐतिहासिक व सुखद पल है | उन्होने पीएसए आक्सीजन प्लांट की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा कोरोना काल जैसी वैश्विक संकटकाल में रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर की गई सेवा के लिए उनका अभिनंदन किया | विदित हो कि मरीजों तथा जरूरतमंदों को चिकित्सीय आक्सीजन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 87 लाख रुपए की लागत से केंद्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में 600 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के पीएसए आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

