🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

On: October 7, 2021 1:25 PM

रायपुर,(वायरलेस न्यूज़ 7 अक्टूबर) । भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दीपांशु काबरा ने गुरूवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का कार्यभार ग्रहण किया।

आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद डॉ. एस. भारतीदासन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त भी हैं। 

संवाद कार्यालय में कार्यभार सौंपने से पहले डॉ. एस. भारतीदासन ने नये आयुक्त श्री काबरा का जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क  सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक जनसंपर्क द्वय जेएल दरियो तथा उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश मिश्रा सहित जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त दीपांशु काबरा ने रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय की समाचार शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शाखा की कार्य प्रणाली के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment