रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)
जूटमिल लेबर कालोनी निवासी बीएसएफ जवान श्री अमरनाथ गोड़ के निधन पर मेयर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य श्री संजय चौहान, पार्षद श्री विनोद महेश, एल्डरमैन श्री वसीम खान, कांग्रेस नेता शाखा यादव, श्री अमृत काटजू आदि ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। गौरतलब हो कि जूटमिल लेबर कालोनी निवासी बीएसएफ जवान श्री अमरनाथ गोड़ छुट्टी के बाद 2 अक्टूबर को राजस्थान बीकानेर वापस ड्यूटी पर चले गए थे। 2 दिन पूर्व ही उन्होंने वहां अंतिम सांसे ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को शहर के जूटमिल लेबर कालोनी स्थित उनके निवास में लाया गया, जहां अंतिम दर्शन करने व श्रद्धा सुमन अर्पित करने शहरवासियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू व एमआईसी सदस्य,पार्षद गण ने भी पहुंचकर पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

