“राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021” में सहभागिता के लिए जिला मुख्यालय-जषपुर में आयोजित की गई आदिवासी सांस्कृतिक दलों की प्रतियोगिता “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021” सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनाँक 28.10.2021 से 30.10.2021 तक (03 दिवसीय) राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम राजधानी रायपुर (छ.ग.) में किया जायेगा।
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में जिले से सहभागिता सुनिष्चित करने के लिए, दिनाँक 06.10.2021 को प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर, जिले के आदिवासी सांस्कृतिक दलों से, पृथक-पृथक जनजातीय प्रचलित लोक नृत्य विधाओं में, 1. विवाह 2. फसल कटाई 3. पारंपरिक त्योहार एवं 4. अन्य/ओपेन केटेगरी थीम पर,

दिनाँकः-10.10.2021 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थी। जिले से कुल 10 आदिवासी सांस्कृतिक दलों से प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी।
जिले के आदिवासी सांस्कृतिक दलों से प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर, सभी 10 दलों को दिनाँक 13.10.2021 को जिला मुख्यालय-जषपुर के वषिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल में, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा, आदिवासी सांस्कृतिक दलों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 08 आदिवासी सांस्कृतिक दलों द्वारा भाग लिया गया, 02 दल उपस्थित नहीं हुए। जिला मुख्यालय में आयोजित चयन प्रतियोगिता में, आदिवासी लोक नृत्य दल, बुमतेल, आदिवासी सांस्कृतिक लोक नृत्य दल, कोमड़ो, आदिवासी उरांव कर्मा पारंपरिक नृत्य दल, बनगांव, जयमातादी करमा पार्टी, टाटीडाँड़, पहाड़ी कोरवा लोक नृत्य दल, हर्रापाठ, पहाड़ी कोरवा लोक नृत्य दल, रेमने, आदिवासी लोक नृत्य दल, डुमरटोली एवं आदिवासी लोक नृत्य दल, मनोरा के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। निर्णायक मण्डल द्वारा, आदिवासी सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति के मूल्यांकन के आधार पर, प्रथम स्थान पर- जयमाता दी करमा पार्टी, टाटीडाँड़, विकास खण्ड-कांसाबेल, द्वितीय स्थान पर- आदिवासी उरांव करमा पारंपरिक नृत्य दल, बनगाँव, विकास खण्ड-फरसाबहार एवं तृतीय स्थान पर- आदिवासी सांस्कृतिक लोक नृत्य दल, कोमड़ो, विकास खण्ड-जषपुर रहे।
जिला स्तर पर आदिवासी सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये आदिवासी लोक नृत्य दलों को संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता दिनाँक 17.10.2021 से 20.10.2021 तक में सहभागिता के लिए संभागीय मुख्यालय- अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ.ग.) भेजा जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

