▶⏸ जशपुर की घटना पर अमित जोगी ने किया गहरा दुःख व्यक्त ।
▶⏸ तेज रफ्तार ने ली निर्दोष किसानों की जान, दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही – JCCJ
रायपुर, (वायरलेस न्यूज़ छत्तीसगढ़, दिनांक 15 अक्टूबर 2021) । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने जशपुर जिले के अंतर्गत धार्मिक कार्यक्रम दुर्गा विसर्जन में जा रहे दर्जनों लोगों को तेज रफ्तार कार के कुचलने से 4 किसानों की मृत्यु एवं 40 किसानों के जख्मी होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मृत किसानों पर हमदर्दी दिखाते हुए 50-50 लाख और जख्मी किसानो को 10-10 लाख रुपए देने का घोषणा किया था। क्या छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज मारे गए 4 और 40 ज़ख्मी किसानों पर भी इतनी ही हमदर्दी दिखाएंगे ? उन्होंने कहा घटना के बाद मुख्यमंत्री जी ने घटना की जांच के निर्देश दिए है पर निर्दोष मारे गए और जख्मी किसानों के मुआवजा बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं किए है।
ज्ञात हो कि जशपुर में एक बड़ी और दुखद घटना हुई है। यहां एक कार चालक सड़क पर निकल रही धार्मिक रैली में शामिल लोगों को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में चार व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना के बाद से यहां हालात बेकाबू हो गए हैं। लोग काफी ज्यादा गुस्से में है, जिस वजह से शहर में तनाव का माहौल है।
अधिवक्ता भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

