रायपुर:(वायरलेस न्यूज़) रायपुर रेलवे स्टेशन में आज यानी शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के तहत यहाँ आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लॉस्ट हुआ है। मिली जानकारी के तहत ब्लॉस्ट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हुए हैं। वहीं इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह ब्लास्ट डेटोनेटर फटने के कारण हुआ है। मिली खबर के अनुसार डेटोनेटर एक बोगी से दूसरी बोगी लेकर जाया जा रहा था। इसी बीच यह बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के तहत प्लेटफॉर्म नबंर 2 में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ।
वहीं घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है इस घटना के साथ सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया है। बताया जा रहा है सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे, इसी बीच ग्रेनेड डमी कारतूस बाक्स में रखा डेटोनर ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। खबरों के अनुसार इस हादसे मे छह जवानो के घायल होने की सूचना है। इस लिस्ट में हवालदार विकास चौहान भी शामिल हैं जिन्हे सबसे अधिक चोट आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी तरफ सीआरपीएफ के आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे है और उन्होंने बताया घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा शामिल है। कहा जा रहा है सीआरपीएफ जवानों की 22 बोगियों का ट्रेन जम्मू जाने के लिए बुक हुआ था और डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूटने की वजह से ब्लास्ट हुआ। वहीं यह भी खबर है कि जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है बाकी सभी की स्थिति सामान्य है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

